बाजपट्टी।प्रखण्ड के सद्भावना मण्डप परिसर में शुक्रवार को मुखिया संघ की एक बैठक आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता पचरा निमाही मुखिया सन्तोष कुमार ने किया।जिसमें सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर बर्री फुलवरिया पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उर्फ राजेश दास को बनाया गया।
कमिटी का हुआ विस्तार
वही कार्यकारी अध्यक्ष पद पर फैज अहमद उर्फ मुन्ना, उपाध्यक्ष पद पर बनगांव मुखिया पूजा सिंह, मंजू देवी व पिपराढ़ी पंचायत के मुखिया ललित कापड़ को बनाया गया।कोषाध्यक्ष पद पर बनगांव उत्तरी पंचायत के मुखिया अनुज कुमार व उप कोषाध्यक्ष मधुबन बसहा पूर्वी के मुखिया अनवरी बेगम को बनाया गया।सचिव पद पर मधुरापुर मुखिया लालजी कुमार व उपसचिव पद पर मधुबन बसहा पश्चिमी के मुखिया सुरेंद्र कुमार को बनाया गया हैं।प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी पद पर बाजपट्टी पंचायत के मुखिया ज्योति कुमारी व जिलाप्रतिनिधि पद पर बेलहिया मुखिया सुमित्रा कुमारी को बनाया गया है।
संगठन और भी होगी मजबूत
सभी ने कहा कि नई कमिटी का गठन किया गया है।इनके नेतृत्व में संगठन और भी सशक्त और मजबूत होगी।और संगठन के हर आवाजो को सदन में बुलंद करेगी।मौके पर अबुल हसन,रिंकू कुमारी,सबरीन खातून,दिलीप कुमार,प्रिंस कुमार, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे।
0 Comments