सीतामढ़ी में लड़का पक्ष जहाँ बगैर दुल्हन के वापस लौट गई।मालूम हो कि शादी कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गई।जब दूल्हे को दुल्हन देखते ही शादी से इंकार कर दिया।मामला सोनबरसा प्रखंड के गुर घोड़ा की है, जहां दुल्हन ने सांवले दुल्हे को देखकर शादी के मंडप से ही चली गई, और लाख प्रयास के बावजूद भी नहीं मानी।हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।फिर भी बात नही मानी।और दूल्हा बगैर दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्ठा गांव के रहने वाले सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार की शादी गुर घोड़ा के निवासी गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी से तय हुई थी। शादी के दिन दूल्हा गणेश साह के दरवाजे पर बारात लेकर पहुँची।दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर जैसे पहुँची और दूल्हे को देखते शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया।
घरवालों और समाज के लोगों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पहले दूल्हे की तस्वीर नहीं दिखाई गई थी और जब उसने जयमाला के दौरान उसे देखा तो मंडप से चली गई। बाद में वर-वधू पक्ष के बीच भी समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।बाद में मामला थाने तक पहुंच गया क्योंकि दुल्हन का पक्ष लड़के को दहेज में दी कई रकम वसूलने पर अड़ गया। लड़की के घरवालों ने बारातियों को भी बंधक बना लिया और मामला गंभीर होता देख सोनपरसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों और लड़के के परिजनों से बात कर मामले को शांत कराया। बारात को आखिरकार बगैर दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा
0 Comments