आरजेडी नेता के आवास पर छठव्रतियों के बीच किया गया साड़ी वितरण #rjd #bajpatti

बाजपट्टी।प्रखंड के बनगाँव स्थित उपप्रमुख व राजद युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुँवर के आवास पर बुधवार को लोकआस्था के महापर्व को लेकर जरूरतमंद गरीब महिलाओ के बीच साड़ी व अन्य सामग्री वितरण किया।इस दौरान विधायक मुकेश कुमार यादव,सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष व राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मधु प्रिया,प्रमुख अफजल आलम अंसारी,सुनील कुमार सुमन,अमर कुमार यादव,मुन्ना सिंह,मुखिया पूजा सिंह,अमित सहाय,मनीष ,राजू कुँवर सहित अन्य मौजूद थे।सभी ने कहा कि गरीबो का सेवा करना चाहिए।लोकआस्था के महापर्व छठ पर्व सभी लोग हर्षोल्लास से करते हैं।वही हर साल जरूरतमंद गरीबो के बीच साड़ी वितरण करने की बात कहीं है।करीब 100 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments