घर लौटने के दौरान बदमाशो ने घेरकर मार दिया चा*कू,स्थिति गंभीर

थाना क्षेत्र के बबुरबन गाँव मे चाकू की हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी की पहचान बबुरबन वार्ड 11 निवासी योगेंद्र मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति गाँव मे जारी ऑर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहा था।तभी उसके ऊपर रास्ते में उसके ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया।इस दौरान वे खून से लहूलुहान हो चुके थे।चाकू छाती पर मारा गया है।घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।आनन फानन में उसे इलाज को लेकर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।परंतु हालात चिंताजनक होने के कारण उसे आनन फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिर उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।जहाँ वे इलाजरत है।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।वही मामले की छानबीन में जुट गई हैं।घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments