बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के बेलहिया पंचायत के मधुबनी वार्ड 12 निवासी रामबाबू मुखिया के 11 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार की शव पोखर से बरामद किया गया है।जानकारी के मुताबिक मृत किशोर गाँव में मन रहे छठियार कार्यक्रम में पहुंचा हुआ था। काफी देर हो जाने के बाद जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को काफी शंका होने लगा।जब मंगलवार की सुबह आसपास के गाँव की महिला बकरी चराने सरेह में जा रही थी।इसी दौरान उसकी नजर पोखर में डूबी शव पड़ पड़ी।और गांव में इसकी सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों के भीड़ जुट चुकी थी।शव की पहचान होने के बाद परिजन आनन फानन में पोखर के समीप पहुँची।और शव देखकर परिजन सन्न रह गए। बता दे कि मृत किशोर का शव घर से करीब 500 मीटर पश्चिम पोखर से बरामद किया गया है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सरोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ले सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।थानाध्यक्ष मामले की तहकीकात कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत किशोर की पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करता है।वहीं मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।छोटा का नाम सन्नी कुमार व उसकी एक बहन भी है।वही पुलिस हर बिंदु पर प्रमुखता से छानबीन कर रही है।शव पोस्मार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।माता जीरा देवी के अलावा अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।
कहते हैं थानाध्यक्ष
बाजपट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया हैं कि किशोर की मौत पोखर में डूबने से हुई है।इस संबन्ध में मृतक की माँ जीरा देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।और थाने में यूडी केस दर्ज की गई हैं।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
0 Comments