गो"ली लगने से जख्मी महिला की स्थिति बनी हुई है चिंताजनक

बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के रसलपुर से बनटोलवा जाने वाली मार्ग के बीच मे गोली लगने जख्मी महिला की हालत तीसरे दिन भी नाजुक बनी हुई है।पुलिस उसकी होश आने की इंतजार कर रही है।ताकि इस घटना के संबन्ध में कोई ठोस सबूत मिलें।आखिरकार उक्त महिला के ऊपर बदमाशो द्वारा क्यो गोली चलाने की नौबत आई।लेकिन उक्त महिला अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।जख्मी महिला जसिया देवी का ईलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में अब भी जारी है।चिकित्सको के द्वारा उसकी ऑपरेशन भी किया गया है।लेकिन अब भी महिला को होश नही आई है।बतादे की रसलपुर बाजार से समाग्री खरीदकर घर जाने के क्रम में तीन बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायर किया था।जिसमे दो गोली मिस फायर हो गई थी।जबकि एक गोली अब भी रीढ़ के हड्डी में फंसे होने की बात बताया गया है।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

Post a Comment

0 Comments