मधुरापुर की रहने वाली एक महिला को काट लिया सांप

बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के मधुरापुर में रविवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।मृत महिला की पहचान बृजकिशोर महतो की 40 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में की गई है।जानकारी के मुताबिक मृत महिला वन में रखे भूंसा निकाल रही थी।तभी विषैले गेहूमन सर्प ने उसके हाथ मे डंस लिया।
आनन फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।चिकित्सको ने उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया।तभी रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।इससे परिजनों में कोहराम मच गई है।सभी परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments