प्राइवेट कंपनी के कर्मी हो गए लापता, परिजनों में दहशत,प्राथमिकी दर्ज

बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के मधुरापुर से एक 22 वर्षीय  प्राइवेट कर्मी लापता हो गए।मामले को लेकर सीतामढ़ी जिले के रिगा थाना क्षेत्र के सोनार पोखरभिंडा गाँव निवासी अभय सिंह ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।घटना बीते 3 जून की है।प्राथमिकी में बताया कि उसका पुत्र 22 वर्षीय रोहित कुमार पुपरी थाना क्षेत्र स्थित अनपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है।इसकी सूचना ऑफिस से दिया गया कि वे सुबह ऑफिस से कलेक्शन को लेकर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गया था।लेकिन वापस नही लौटा।इस दौरान परिजनों को शंका होने लगा।उन्होंने अपने स्तर से रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया।परन्तु कोई जानकारी नही मिला।उसके कल होकर एक अंजान फेसबुक के मैसेंजर से उसके छोटे भाई अमरनाथ सिंह उर्फ राजू को मैसेज किया।जिसमे वे खुलासा किया कि रोहित उसके कब्जे में है।सभी परिवार डरे सहमे हैं।उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को एक एक कर मारेगा।घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।वही कई लोगो को आरोपी भी बताया है।जिसमे धमकी भी देने की बात बताई गई है।थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments