बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया पंचायत के बसौल गांव में शुक्रवार की देर शाम नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई।मृत युवक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बथुआरा गांव निवासी अवधेश कुमार के रूप में की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक मछली मारने को लेकर नदी में गया था। इसी दौरान नदी में उसकी पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। हालांकि दो व्यक्ति भी उसके साथ थे।जो डूबते डूबते बाल बाल बच गया।आसपास चरवाहा कर रहे लोगों की नजर डूबे शव पर पड़ा तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली।परिजन आनन फानन में दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर चीख पुकारे का शिलशिला जारी था।घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष सरोज कुमार व पुअनि पंकज कुमार के अलावा अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वही परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।मृत युवक अपने मामा नागेंद्र पटेल के यहां बसौल में ही रहता था।मृत युवक का माता पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है।उसका पालन पोषण मामा ही करते थे।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।सभी बिलख बिलख कर रोने को मजबूर हो चुके थे। आसपास के लोग परिजन को ढांढस बढ़ा रहे थे।मृत युवक दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था।मौके पर मुखिया राजेश दास,समाजसेवी मो अरमान के अलावा अन्य मौजूद थे।
0 Comments