सीतामढ़ी में रिटायर फौजी को अपराधियों ने मार दी गोली,हुई मौत,पुलिस छानबीन में जुटी

सीतामढ़ी में अपराधियों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया हैं।जहां अपराधियों के द्वारा एक रिटायर फौजी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।घटना सीतामढ़ी जिले के मधुबन गाँव

की बताया जा रहा है।घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।मृत व्यक्ति की पहचान मधुबन गांव निवासी हनुमान यादव के रूप में की गई हैं।जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मृत व्यक्ति अपने दरवाजे पर खड़ा था।तभी दो बाइको पर चार बदमाश पहुँचे।इसी दौरान उन्हें गोली मार दिया।घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले।घटना की


 जानकारी मिलते ही आसपास की लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।तभी आनन फानन में उसे स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की


 छानबीन कर रही हैं।वही घटनास्थल से दो खोखा व एक गोली को बरामद किया है।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गई है।घटना जमीनी विवाद बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments