पुपरी में चाकू से पिता की हत्या मामले में सौतेला पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुपरी थानान्तर्गत ग्राम हरदिया वार्ड नं0-06 टोले भहमा में एक व्यक्ति मुस्ताक साह उम्र करीब 42 वर्ष पिता मो इदरिस साह को चाकू से प्रहार कर हत्या कर दिया गया था। मामला के संज्ञान में आने के पश्चात् आवेदिका रमिला खातुन पति मो०



 लालबाबू साह सा० हरदिया वार्ड नं0-06 टोले भहमा, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त 01. अब्बास साह पे० मो० मुस्ताक साह, 02. संदिग्ध कादिर साह पे० मो० तस्लिम साह दोनों सा० हरदिया वार्ड नं0-06, टोले भहमा, थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी के विरुद्ध पुपरी थाना कांड सं0-378/23, दिनांक 02.09.2023 धारा-302 / 436 / 120बी भा० द०वि० के अन्तर्गत
दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान करना प्रारंभ किया गया।



अग्रेतर अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मो० अब्बास साह पिता मो0 मुस्ताक साह सा० हरदिया वार्ड नं0-06 थाना पुपरी, जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर उनका स्वीकारोक्ति बयान लिया गया है, जिन्होंने इस कांड में अपना दोष स्वीकार किये हैं तथा अन्य अभियुक्त को शामिल रहने की बात नहीं बतायें है। साथ ही उनके निशानदेही के आधार घटना में प्रयुक्त चाकू


 को भी बरामद किया गया है।इस अभियान में बिनोद कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी, सुश्री दीक्षा ( भा०पु०से०), थानाध्यक्ष पुपरी थाना, पु०अ०नि० आलोक कुमार यादव, पुपरी थाना , पु०अ०नि० प्रभुनारायण सिंह, पुपरी थाना,परि० पु०अ०नि० मनोज कुमार पुपरी थाना, डी०आई०यू० टीम के अन्य सदस्य एवं पुपरी थाना के सशस्त्र बल आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments