पुपरहर में मजदूरी कर घर लौट रहे एक वृद्ध की सड़क हादसे में हुई मौत

बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के पिपराढी पंचायत के फरुआ भवानी में नारायणपुर से पुपरहर सड़क पथ पर गुरुवार की रात जहाँ अज्ञात वाहन के ठोकर  लगने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामेश्वर मुखिया के पुत्र बृहस्पति मुखिया के रूप में की गई है।परिजनों की इसकी जानकारी मिली तो आनन फानन में दौड़ पड़े।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।उसकी सर बुरी तरह कुचल दिया गया था।इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल बल के साथ पहुँची।वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।मालूम हो कि इस मामले को ले मृतक के पुत्र देवेंद्र मुखिया ने थाने में अज्ञात वाहन के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे  मृतक काम करके लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के पीछे तीन पुत्रियां हैं।जिनकी शादी हो चुकी है। दो पुत्र में से देवेंद्र मुखिया की शादी हो गई है जबकि कैलाश मुखिया की शादी नहीं हुई है। सभी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस अज्ञात वाहन की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments