बाजपट्टी।प्रखण्ड के बनगाँव स्थित महान गणितयज्ञ भगवान बोधायन की तपोस्थली पर बुधवार को पर्यटन विभाग के प्रधान महासचिव अभय कुमार सिंह व एमडी नन्दकिशोर पहुँचे।सर्वप्रथम उन्होंने भगवान बोधायन की दर्शन किया।वही पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया।उन्होंने पर्यटन विभाग से हुए सभी कार्यों का प्रमुखता से जायजा लिया।मालूम हो कि उन्होंने सरोवर के चहुओर हुए परिक्रमा पथ,सामुदायिक भवन व शौचालय निर्माण के अलावा अन्य जानकारी प्राप्त किया।जमीन एरिया का भी बारीकी से जानकारी लिया।वही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।वही अन्य निर्माण कार्य के अलावा शौचालय की गंदगी देख नाराजगी भी व्यक्त किया।साथ ही सरोवर में बोटिंग व लाइट लगाने के बारे में कई अहम जानकारी दिया।मौके पर डीएम मनेश कुमार मीणा,एसपी मनोज कुमार तिवारी,सीओ भोगेन्द्र यादव,थानाध्यक्ष पंकज कुमार के अलावा सतीश कुँवर, सियानन्दन सिंह,धीरेंद्र कुँवर, संजय सिंह बब्बू के अलावा अन्य मौजूद थे।
0 Comments