जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 पर पुजा देवी की 1428 मतों से ऐतिहासिक जीत
सीतामढ़ी- जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के उप चुनाव में पुजा के, ने 1428 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पुजा देवी को 6001 मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वैंजती कुमारी को 4573 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रही। वहीं अंबिका कुमारी को 3934 मत मिला। मालूम हो कि बथनाहा प्रखंड के इस क्षेत्र से जिला पार्षद रेखा कुमारी के विधान पार्षद बनने से यह सीट रिक्त हो गई थी। पूजा की मजबूत दावेदारी समझी जा रही थी। मायके व ससुराल इसी क्षेत्र में होने से जीत की राह आसान हो गई। पति सुनील शर्मा का सामाजिक सरोकार से गहरा नाता है। वहीं पुजा के भाईयों ने भी कोई कसर नही छोड़ी। प्रमुख रतन कुमार जहां स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे, वहीं सुरज कुमार चुनाव प्रबंधक की भुमिका का निर्वहन कर बहन के जीत को आसान बना दिया। पुजा जिस बिरादरी से आती है, क्षेत्र में उस बिरादरी की संख्या बहुत कम है। जातिगत भावना से उठकर सभी जाति व समुदाय के मतदाताओं ने पुजा पर विश्वास जताया।
पूजा बथनाहा प्रखंड के घोघराहा निवासी समाजसेवी सतो ठाकुर की पुत्री व बथनाहा प्रमुख रतन कुमार की बहन है। क्षेत्र संख्या 18 में ही रनौली पंचायत के घोघराहा में इनका मायके है, जबकि इसी क्षेत्र के बखरी पंचायत के धुमहा में पुजा का ससुराल है। पुजा ने इंटर तक शिक्षा ग्रहण की। पुजा के मायके एवं ससुराल दोनों का सामाजिक सरोकार से नाता रहा है। यही कारण है कि इनके 22 वर्षीय भाई प्रखंड प्रमुख का पद सुशोभित कर रहे हैं। पिता 2011 में मुखिया का चुनाव व 2016 में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19 से भाग्य आजमाया, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पंरतु 2023 में पुजा जिला पार्षद बन पिता के सपनों को साकार कर दिया। पति सुनील शर्मा सामाजसेवी है। बीएचयू से स्नातक सुनील पिछले 10 वर्षों से समाजसेवा कर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। गरीबों, वंचितों के हक हूकुक की लड़ाई लड़ते रहे है। समाजिक सद्भाव के लिए कार्य करते रहे हैं। वहीं धुमहा के धुमेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्घार में इनका काफी योगदान है।
सुनील ने कहा कि पिछला चुनाव किसी कारण वश नही लड़ पाये थे। क्षेत्र की जनता पर भरोसा जता मेरी पत्नी को सेवा का मौका दी है। वहीं पुजा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से मुझे सेवा करने का मौका दिया है, उनके उम्मीद व विश्वास पर खड़ा उतरूंगी। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता होगी। विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने के दिशा में हर संभव प्रयास होगा। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम करूंगी।
0 Comments