सीतामढ़ी में ईद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
ईद पर्व को लेकर सीतामढ़ी शहर में डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भी एहसास कराया।फ्लैग मार्च नगर हुसैना फोर लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्ग चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए वापस जिला मुख्यालय लौटी। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने आम जनों से मिलकर आपसी सौहार्द के साथ ईद पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व पर प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। वही शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
0 Comments