दुल्हन बीमार हुई तो दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा,लिए सात फेरे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि यहां दूल्हा बरात लेकर लड़की के घर नहीं,बल्कि अस्पताल पहुंचा।वहीं पर दोनों ने परिजन डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने सात फेरे लिए गए हैं। यह अनोखी शादी काफी चर्चा का विषय बन गया है।इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। बता दें कि यह सब युवती की तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ है। बैजलपुर की रहने वाली रश्मि उर्फ लक्ष्मी की शादी शक्ति जिले के परसाडीह गांव निवासी राज उर्फ बंटी से तय हुई थी। दोनों की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। मगर कुछ दिन पहले लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे शहर के श्री नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच करने पर पता चला कि रश्मि की बड़ी आंत में छेद है। उसका ऑपरेशन कराना जरूरी है। इसके बाद लड़के वालों ने ही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराने और ऑपरेशन कराने का फैसला लिया था।इसके कुछ दिन बाद रश्मि का ऑपरेशन हुआ।इसके बाद युवती अस्पताल में भर्ती है। उधर परिजनों ने तय तारीख में ही शादी करने का फैसला किया।फिर गुरुवार को ही दूल्हा बारात लेकर अस्पताल ही पहुंच गया। यही पूरी विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments