सीतामढ़ी बॉर्डर पर फंदे से किशोरी की लटकी हुई मिली लाश,घटना का कारण स्पस्ट नही

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं।खबर सीतामढ़ी से सटे सीमावर्ती नेपाल बॉर्डर पर की है।जहाँ एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था मे फंदे से लटकी लाश मिली हैं।यह मामला कन्हौली से सटे नेपाल के बड़ी भाड़सर और सिमरा गाँव के बीच की हैं।मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत के छोटी भाड़सर निवासी विंदेश्वर राय के 15 वर्षीय पुत्री चाँदनी कुमारी के रूप में की गई हैं।हालांकि घटना की सूचना मिलते ही नेपाल के सर्लाही जिला से पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ले मलंगवा सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना की जानकारी सीतामढ़ी के कन्हौली थाना के पुलिस थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार के नेतृत्व में बल के साथ पहुँची,और मृतक के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।वही शव परिजन के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया है।बताया गया कि नाबालिग लड़की बुधवार की रात करीब 9 बजे से ही गायब है।वही परिजन काफी खोजबीन में जुटे हुए थे।

Post a Comment

0 Comments