भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने होटल में की आत्महत्या,पुलिस छानबीन में जुटी

यूपी के वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को सुसाइड कर ली। उनका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।हालांकि आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा शूटिंग के बाद होटल में गई थी और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला। शनिवार रात को ही आकांक्षा ने सोशल मीडिया में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था इसमें वह रो रही है। आकांक्षा 'वीरों की वीर' और कसम पैदा करने वालों  जैसी हिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि होटल में रविवार सुबह एक महिला की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर प्रमुखता से जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments