उनका काफिला जैसे ही पकड़ी के समीप पहुँची तो रालोजपा के नेत्री रेखा गुप्ता के अलावा अन्य कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया।वही सर्वप्रथम उन्होंने अमर शहीद रामफल मण्डल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वही सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत गर्मजोशी से किया।उन्होंने सभा को संबोधित कर महागठबंधन पर खूब हमला किया। विरासत बचाओ नमन यात्रा को संबोधित कर कहा कि 2005 से पहले की जंगलराज में लोगो का रहना जीना दुर्लभ होता था।
व्यापारी वर्ग के लोग बाहर जाते थे।अपहरण,हत्या ,लूट जैसे कई वारदात होता था।घर मे माताएं चिंतित रहती थी कि बच्चा स्कूल गया तो शाम तक वापस आ पाएगा कि नही।इन सभी से त्रसित जनता ने नीतीश कुमार को बिहार का नेतृत्व करने का जवाबदेही दिया।सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था।जब नीतीश कुमार को उनकी राजनीति का अंतिम क्षण आया तो उन्होंने खुद घोषणा कर दी
कि बिहार को फिर से वही ले जाएंगे।जहाँ से बिहार को बाहर लाने का काम हुआ था।तब लगा कि अब ठीक नही है।उस परिस्थिति को भी हम देखते रहते तो आराम से रह सकते थे।उपेंद्र कुशवाहा को कहां कोई कठिनाई था।लेकिन लगा कि उस कुर्सी पर आराम से बैठकर लोगो के साथ न्याय नही हो पाएगा।तब हम और हमारे सभी साथियों ने निर्णय लिया कि अब ऐसे स्थिति को मूकदर्शक बनकर देखते रहना बिहार की जनता के साथ अन्याय हो जाएगा।वो भी एक परिवार में जहाँ सत्ता 15 साल तक केंद्रित रही।
उस परिवार मे बिहार के साथ किस रूप में बर्ताव किया।उस परिवार के कारण बिहार बर्बाद हुआ।जिन हाथों से बिहार को तोड़ने मरोड़ने का काम किया।उसी हाथों में बिहार को नीतीश कुमार ने सौंपने का निर्णय लिया।हम उसी दिन कहा आपने राजनीति रूप से उसी डेथ सर्टिफिकेट पर सिग्नेचर कर दिया।बिहार के लोगो ने बिहार को आगे बढ़ाने का मौका दिया नही की फिर से वही दिन लौटाने का।
हमलोगों ने संकल्प लिया कि जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़े लेकिन 2005 से पहले वाले जंगलराज को नही लौटने देंगे।मौके पर रालोसपा नेत्री रेखा गुप्ता,पूर्व विधायक रणविजय सिंह,माधव आनन्द,जितेंद्र नाथ,रणधीर सिंह,
सुभाष चंद्रवंशी,बिजेंद्र गुप्ता,पशुपति सिंह कुशवाहा,श्यामबिहारी राय,विनोद कुमार टिगन, अनिल कुमार वर्मा,नागेंद्र मिश्रा,अजय महतो, गौड़ी प्रसाद,बद्री प्रसाद,सन्नी प्रकाश, राजन कुमार,रोहित कुमार,सुशील कुशवाहा व रामप्रताप कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Comments