रिगा पहुँचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा बिहार की जनता परिवर्तन चाह रही है


सीतामढ़ी जिले के रीगा के प्रखंड मुख्यालय के समीप मैदान में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे हुए थे। इस दौरान सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह था। वही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।जिला अध्यक्ष ऋषिकेश झा के अध्यक्षता में आयोजित की गई सभा के दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली। इससे पूर्व रिगा पहुंचे चिराग पासवान का स्वागत स्थानीय मिल चौक पर किया गया। जहां लोगों ने उनका स्वागत माला पहना कर किया। चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पदलोलूप सरकार ने बिहार को काफी पीछे धकेल दिया है।वर्तमान नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी से भी समझौता कर सकता है। साथ ही किसी को भी धोखा दे सकता है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता परिवर्तन चाह रही है और परिवर्तन को लेकर तैयार भी है। नीतीश के शासन में एक भी फैक्ट्री लगने की बात तो दूर जो फैक्ट्री चल रही थी वह भी अब बंद हो गया है।इसका उदाहरण है रीगा चीनी मिल।जहां हजारों किसान मजदूर आज बेरोजगार हो गया है ।मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, प्रदेश सचिव अजीत पासवान, अजीत सिंह राजपूत, इंदल पासवान, रामनिवास पासवान, प्रधान महासचिव संजय पासवान, विजय पासवान, धीरज कुमार जयसवाल, आलोक कुमार, पिंटू चौधरी, राकेश पासवान, विकास कुमार, श्रीनिवास मिश्रा, मोहम्मद नूर आलम ,धीरज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments