बाजपट्टी।थाना क्षेत्र के बनगांव में बीते गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर से जख्मी एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी चंद्रमोहन कुँवर के 33 वर्षीय पुत्री रानी देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अपने घर के समीप मृत महिला सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से अज्ञात बाइक ने उसे ठोकर मारकर फरार हो गया। आनन-फानन में इलाज को लेकर उसे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत शुक्रवार की शाम हो गई।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गई है।उक्त महिला के तीन बच्चा है।सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
0 Comments