सीतामढ़ी के नए भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता का किया गया भव्य स्वागत,किया नारेबाजी

सीतामढ़ी के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता का भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।मालूम हो कि भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीतामढ़ी पहुंचने के क्रम में रुन्नीसैदपुर के टोल प्लाजा पर उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी थी।सभी भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओ ने उनके स्वागत को लेकर बैंड बाजा के अलावा फूल मालाओं से स्वागत किया।वही जुलूस के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे थे।जुलूस का आगाज टोल प्लाजा से होते हुए सीधे भाजपा कार्यालय पहुँची।साथ ही भाजपा कार्यालय में पहुंचने के बाद सर्वप्रथम उन्होंने धरती माता को नमन किया। वही उपस्थित निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार,विधायक मिथिलेश कुमार,गायत्री देवी,मोतिलाल प्रसाद,अनिल राम,पूर्व सांसद सीताराम यादव,रामाधार महतो,पूर्व विधायक नगीना देवी,राजेश चौधरी,मुन्ना यादव,अरुण कुमार गोप,विशाल आनन्द,रीता शर्मा,आशुतोष शाही,रणवीर आनन्द राहुल,कार्तिकेश झा,चुनचुन सिंह,अग्नेय कुमार,बलबीर प्रसाद चुन्नू,उमेश गिरी,प्रिंस तिवारी,अमर गोप,सुनील कुमार,संजीव चौधरी
गुप्ता,शिवम कुमार सोनी,भवनाथ मिश्र,शिवराम प्रसाद,संजय गुप्ता,अर्पणा शर्मा,सुनील मिश्र के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत गर्मजोशी से किया।फिर वहां से नगर भ्रमण करने के बाद जानकी मन्दिर पहुँची।वही उन्होंने माता जानकी की दर्शन किया।फिर पुनौरा धाम पहुँची।वहां भी दर्शन किया।दर्शन करने के बाद पुनौरा स्थित कामिनी विवाह भवन में सभा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम उन्होंने धरती को नमन किया। वही उपस्थित सभी अतिथियों ने उनका स्वागत किया।वही सभा को संबोधित भी किया।संबोधित से पहले उन्होंने सभी भाजपा विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व सांसद के अलावा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत फूल मालाओं के अलावा शॉल ओढ़ाकर किया।वही पार्टी को जिले में मजबूत करने की बात कहीं।वही पार्टी द्वारा उनपर भरोसा जताने पर खड़ा उतरने की बात कही।साथ ही संगठन पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया।

Post a Comment

0 Comments