बाजपट्टी।प्रखण्ड के बनगाँव स्थित महादेव मंदिर से आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर निकलने वाली शिव की बारात हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से कमिटी का विस्तार किया गया।इसमें अध्यक्ष सतीश कुँवर, उपाध्यक्ष राजेश कुँवर, सचिव श्याम सिंह,उपसचिव ताराकांत झा,कोषाध्यक्ष सुधीर झा(बाबा),उप कोषाध्यक्ष संजीत झा उर्फ बबलू,कार्यकारणी अध्यक्ष सूर्यकांत झा,कार्यकारणी उपाध्यक्ष केशव झा,शिशिर झा,संगठन सचिव टून टून सिंह,मेला अध्यक्ष शांतुनु शेखर झा,इंद्रजीत सिंह,मनीष झा,मेला उपाध्यक्ष रंजीत झा,बादल झा,बजरंगी व मुन्ना सिंह व सदस्य के तौर पर ,त्रिलोकी झा,सुमित मिश्रा,धीरज झा,बादल,केशव झा,बाल्मीकि सिंह,नवनीत झा,मुकुंद सिंह,विकास झा,शिवम,हीरा सिंह,मलिन झा,राजकुमार राम,मिंटू सिंह,राजा झा,प्रियम झा,रितिक कुमार सिंह,कमलेश महतो,विभूति झा,रंजीत सिंह,रवि प्रकाश सिंह,ओमप्रकाश सिंह सहित समस्त ग्रामवासी की भूमिका सराहनीय हैं।
शिव की बारात को लेकर जुटे कार्यकर्ता
बारात की तैयारी कलाकारों द्वारा जोर शोर से की जा रही हैं।आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस बार की झांकी काफी आकर्षक रहेगी।उन्होंने बताया कि शेष नाग पर कृष्ण का विराजमान होना जो आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।वही विवाह उत्सव का भी आयोजन प्रमुखता से किया जाएगा। शिव की बारात को ले आयोजन सामिति दिन रात की कड़ी मेहनत कर रहे है।शिव की झाँकी में भव्य बाबा भोले शंकर बसहा पर सवार व गले मे गेहुंमन सर्प की माला ,ब्रह्मा,विष्णु,महेश,महाकाल,सूर्य देव,इंद्रदेव,हनुमान, रावण व अघोरी के गले मे विशाल अजगर व देश के सैनिक सहित कई देवी देवता शामिल रहेंगे।
विवाहोत्सव के दौरान खुशबू मिश्रा होंगे शामिल,भक्ति भजनों से इलाका होगा सराबोर
बनगाँव गोट के महादेव मंदिर में 18 फरवरी को शिव की बारात के बाद रात्रि में विवाहोत्सव कि जाएगी।इस दौरान इलाका मैथली गायिका खुशबू मिश्रा शामिल होंगे।खुशबू मिश्रा के मैथली गीतों पर इलाका सराबोर होंगे।वही एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत की जाएगी।विवाहोत्सव धूमधाम से की जाएगी।उनके भजनों पर भक्त झूमने को मजबूर होंगे। रात्रि में विवाह में कई देवी देवताओं की महत्वपूर्ण झाँकी भी प्रस्तुत की जाएगी।
0 Comments