जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेसवार्ता के दौरान सुधाकर सिंह के संबन्ध में कहा कि मकर संक्रांति के बाद कोई निर्णय होगा।मुख्यमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह से गलत हैं।बतादे कि शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने यह कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आईके गुजराल और देवेगौड़ा को प्रधानमंत्री बनाया। वह नीतीश कुमार को भी अपना आशीर्वाद दे चुके हैं।जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि सरकार में उप मुख्यमंत्री का एक पद अब भी खाली है? इस पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है कि वह किसे मंत्री या फिर उप मुख्यमंत्री बनाएंगे।वही उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को पीएम बनने को लेकर लालू प्रसाद यादव की नही बल्कि जनता की आशीर्वाद की जरूरत है।
0 Comments