सीतामढ़ी में अज्ञात जानवर ने दो महिला पर किया हमला,हुए गंभीर रूप से जख्मी

सीतामढ़ी के रीगा थाना अंतर्गत रामनगर सिरौली में जहाँ अज्ञात जानवर के प्रहार से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।वही दोनों का ईलाज जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिला गाँव के सरेह में गन्ने के खेत मे घास काट रही थी।इसी दौरान उक्त महिलाओं पर अज्ञात जंगली जानवर ने उनपर हमला कर दिया।हालांकि उक्त दोनों महिला आनन फानन में जैसे तैसे भागकर जान बचाई।वही उसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि चर्चाओं का बाजार गर्म है।जबकि परिजन बताते हैं कि उसके ऊपर बाघ ने हमला कर दिया है।हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नही हो पाई है।लेकिन अधिकारी जाँच पड़ताल में जुट गई है। 

Post a Comment

0 Comments