बाजपट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में शान से लहराया गया तिरंगा

बाजपट्टी।प्रखण्ड में हर्षोल्लास साथ शान से लहराया गया तिरंगा।गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरा इलाका देश भक्ति गीतों से गूँजता रहा।प्रखण्ड के थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमिता सिंह,प्रखण्ड परिसर में प्रमुख अफजल आलम,बनगाँव उतरी में मुखिया अनुज कुमार,बनगाँव दक्षिणी में मुखिया पूजा सिंह,जदयू कार्यालय में अध्यक्ष राजेश दास,भाजपा कार्यालय में उतरी अध्यक्ष सन्त सरोवर,दक्षिणी में संजय कुमार मिश्रा,बर्री फुलवरिया में मुखिया राजेश दास,माधोपुर चतुरी में मुखिया अनिल राम,बेलहिया में मुखिया सुमित्रा कुमारी,पचड़ा नीमाही में मुखिया संतोष कुमार,रसलपुर में मुखिया मंजू देवी,मधुरापुर में मुखिया लालजी कुमार,खादी भंडार में सर्वोदय मण्डल अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद,शहीद रामफल मंडल चौक पर मौजेलाल शर्मा, प्राथमिक विद्यालय बनतारा कुर्मी टोल एचएम रेणु कुमारी,लिटिल एंजल्स स्कूल में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह,पैरेंट्स च्वाइस पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश,गुरुदेव कोचिंग में शिक्षक उमेश साह,प्राथमिक विद्यालय रसलपुर प्रधानध्यापक फेकन दास,बीआरसी में पूनम देवी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ एपी झा,स्वामी विवेकानंद कोचिंग में शिक्षक रामविनय पासवान,अल्फा आदर्श विद्यालय में प्रधानाध्यापक द्विजेन्द्र कुमार सुमन सहित अन्य जगहों पर झंडा तोलन कर सलामी दिया।वही इलाके के विभिन्न स्कूलों व कोचिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर खूब थिरके।सभी को गणमान्यों के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments