सूबे में आज से बंटेगा अनाज,हड़ताल हुई खत्म



सूबे में फेयर डीलर्स प्राइस एसोसिएशन बीते 1 जनवरी से हड़ताल पर थे।खाद आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार से वार्ता के बाद राशन विक्रेताओं ने बुधवार से राशन बांटने का निर्णय लिया है।मालूम हो कि राशन विक्रेताओं ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे।वार्ता में आठ सूत्री मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।इसके बाद फेयर डीलर्स प्राइस एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा ने दो माह समय दिया है।वही खाद उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमलोग राशन डीलरों से सहानभूति रखते हैं।उनकी जरूरी मांगो को लेकर पहले से ही सहमत हैं।इसके लिए जरूरी कदम उठाए गए है।और आगे भी उठा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments