बाजपट्टी में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती व राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

बाजपट्टी के आदर्श मध्य विद्यालय मधुबन बाजपट्टी में प्रधानाध्यापक द्विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को बताया कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24जनवरी 1924ईसवी की समस्तीपुर के पितोझिया ग्राम में हुआ था।पिता का नाम गोकुल ठाकुर और माता का नाम राम दुलारी देवी था।उनका जीवन सादगी भरा था।वे गरीबों,दबे कुचले एवम अभिवंचितो के मसीहा थे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिए।गरीब परिवार में जन्मे होने के कारण गरीबों के दुख दर्द को समझते थे।वे उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में समाज कल्याण का कार्य बड़ी तत्परता से किए।आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। उनके जन्म दिवस पर उन्हे शत शत नमन करते हुए,उनके बताए गए रास्ता पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्य क्रम में निशा कुमारी वर्ग 07की छात्रा जो 800मीटर दौर में जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रौशन करने वाली छात्रा निशा को आज का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया। उसने विद्यालय का संचालन बखूबी निभाया।बालिका दिवस इंदिरा गांधी जी भारत के प्रथम प्रधान मंत्री बनी ,इसलिए इस दिवस को बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों एवम शिक्षको  को बालिका शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के निमार्ण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षक अल्तमस वहाब खां सुरेंद्र प्रसाद साह विकास कुमार असलम आज़ाद,सीरत जहा आरती कुमारी विभा कुमारी सुनीता कुमारी शबनम कुमारी,रूबी कुमारी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments