बोधायन मन्दिर के पुजारी ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव से किया मुलाकात,समस्याओं से कराया अवगत
बाजपट्टी।प्रखंड के बनगांव स्थित महान गणितयज्ञ भगवान बोधायन मंदिर के पुजारी शिवम कुमार ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह से मुलाकात किया है। वही मंदिर को लेकर कई समस्याओं से उन्हें अवगत भी कराया है। बताया है कि मंदिर परिसर के चहुओर चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने से पशुओं का चरागाह बना रहता है। मालूम हो कि चहारदीवारी निर्माण नहीं होने के कारण परिक्रमा पथ के अलावा कई जगहों पर लगे कई सोलर लाइट खराब हो चुकी है।वही टाइल्स भी कई जगहों पर टूट रही है।साथ ही गलत निर्माण से कम्युनिटी हॉल व शौचालय बेकार साबित हो रहा है। घाट के अलावा सरोवर का उड़ाही नहीं होने के कारण मंदिर का अस्तित्व भी खतरे में है।मालूम हो कि बीते 10 मई को पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया था। वहीं कई दिशा निर्देश दिया भी दिया था।पुजारी ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर की पृष्ठभूमि को बड़े ही मनोयोग से वे अवगत हुए। आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।पुजारी ने प्रधान सचिव को प्रसाद भी दिया है। बोधायन मंदिर दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया है। साथ ही उन्होंने मंदिर के मूल समस्याओ के बारे में विस्तार से बताया हैं।
0 Comments