महुआगाछी में नवनिर्मित गांधी स्मारक का मंत्री व विधानपरिषद के सभापति ने किया उद्घाटन

नानपुर में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने महुआ गाछी में नवनिर्मित गांधी स्मारक का उद्घाटन व गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।वही उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मालूम हो कि खादी भंडार परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह व संचालन मोहनी पंचायत के पूर्व मुखिया जर्जिस अहमद लाडले ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी का सपना था सबसे पहले गांव का विकास हो तभी देश का विकास होगा।उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों का साकार अगर कहीं हुआ है तो पहला राज्य बिहार है। वहीं विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम को विधायक पंकज कुमार मिश्रा, विधायक मुकेश कुमार यादव ,विधायक दिलीप राय, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता, अधिवक्ता विमल शुक्ला, डॉ मनोज कुमार ,राणा रणधीर सिंह चौहान, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ हुसैन,अनुपम कुमार बम बम, रामचंद्र प्रियदर्शी, जियाउद्दीन खान, पूर्व मुखिया पुष्पा देवी, कंचन पटेल ने संबोधित किया।मौके पर मुखिया अखिलेश पटेल, जयराम पटेल ,वीरेंद्र पटेल, विपिन कुमार यादव ,संदीप पटेल, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार कुन्नू के अलावा अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments